मिर्ज़ापुर: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 12 अप्रैल को स्वाभिमान स्वमान पदयात्रा निकालने के लिए DM को सौंपा पत्र, मांगी अनुमति
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट से 12 अप्रैल को सपा कार्यकर्ता स्वाभिमान स्वमान पदयात्रा निकालेंगे। इसकी अनुमति के लिए सोमवार की सुबह 11:30 बजे जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को पत्र सौंपकर अनुमति दिए जाने की मांग की।