इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की तीन पुलिया स्थित ज्वेलरी शॉप से अंगूठी हुई चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना
Indore, Indore | Apr 14, 2024 इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के तीन पुलिया स्थित महाराष्ट्रीयन ज्वेलर्स पर एक दंपति अपने बच्चे के साथ पहुंचा और सेल्समैन से अंगूठी दिखाने को कहा। जब सेल्समैन अंगूठी दिखा रहा था तभी बातों में उलझाकर महिला एक अंगूठी अपने साथ लेकर निकल गई। घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई है।