इंदौर: लसुड़िया थाना क्षेत्र के देवास नाका स्थित बस्ती में हुआ विवाद, किराएदार ने मकान मालिक के सिर पर लोहे के तवे से किया हमला
Indore, Indore | Apr 14, 2024 इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र के देवास नाका स्थित बस्ती में अनिता नामक महिला का उसके किराएदार परमानंद से विवाद हो गया। जहां मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि उसके किराएदार परमानंद ने रोटी बनाने के लोहे के तवे से महिला के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसके सिर गंभीर चोट आई है। वही मामले में पुलिस में आरोपी परमानंद पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया।