इंदौर: गीता भवन स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण, बाबा साहेब के सिद्धांतों और संविधान को किया याद
Indore, Indore | Apr 14, 2024 इंदौर में हर साल संविधान के निर्माता डॉ आंबेडकर की जयंती शहर में बड़े धूमधाम से मनाई जाती है, इस दौरान जगह-जगह कई कार्यक्रम आयोजित किये गए है, वही इसी कड़ी में गीता भवन चौराहा स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे। जिसमें स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे, जहां सभी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया।