इंदौर: संविधान निर्माता डॉक्टर अंबेडकर की जयंती के मौके पर भाजपाइयों ने गीता भवन चौराहा स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Indore, Indore | Apr 14, 2024 संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसी कड़ी में बीजेपी के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भाजपा विधायक ने कहा- बाबा साहेब के मूल्यों पर चलने का काम पीएम मोदी ने किया है।