जसवंतनगर: जसवंतनगर के मोहल्ला रेलमंडी में नाले में मिला 5-6 माह का भ्रूण, पुलिस ने सीएचसी भेजकर शुरू की जांच
मोहल्ला रेल मंडी स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग के किनारे एक नाले में गुरुवार शाम को पांच से छह माह का भ्रूण मिला। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों ने नाले में भ्रूण देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से भ्रूण को नाले से बाहर निकलवाया और अपने कब्जे में लिया।