#desertstormnews #jaisalmernews #jaisalmernewsinhindi #desertstorm *‘जियो और जीने दो’ अभियान के तहत वन्यजीवों के लिए पुण्य पात्र वितरण कल - वॉटर फॉर वॉयसलेस (WFV) और जैन ट्रस्ट के सहयोग से जैसलमेर में होगा सेवा भाव का अनूठा आयोजन*
मरुधरा के वन्य जीवों के संरक्षण एवं उनके लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वॉटर फॉर वॉयसलेस (WFV) द्वारा "जियो और जीने दो" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस सेवा भाव से प्रेरित अभियान के तहत पहली बार जैसलमेर में वन्य जीवों के लिए पुण्य पात्र (जल पात्र) का वितरण किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन 9 जून 2026 (मंगलवार) को सायं 6 बजे उत्कर्ष भवन, स्वर्ण नगरी, जैसलमेर में होगा। आयोजन का उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान वन्य जीवों एवं पक्षियों के लिए जल स्रोत उपलब्ध कराने के प्रति समाज को जागरूक करना और अधिकाधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ना है।
आयोजकों ने बताया कि जैसलमेर के रेगिस्तानी क्षेत्र में गर्मी के मौसम में वन्य जीवों को पानी की भारी कमी का सामना कर�