धमदाहा: दीदी नीलम आनंद की स्मृति में शिव शिष्य परिवार ने जागरूकता अभियान चलाया, वृक्षारोपण का दिया संदेश
धमदाहा :- पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से शिव शिष्य परिवार, धमदाहा की ओर से शनिवार को वृक्षारोपण जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत दर्जनों शिव शिष्यों ने नगर के मुख्य चौराहे से लेकर विभिन्न मार्गों पर पैदल मार्च निकालकर लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।