कांके: सेंट जॉन स्कूल के पास से छात्र की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Kanke, Ranchi | May 12, 2026 सेंट जॉन स्कूल के पास से एक छात्र के बाइक की चोरी हो गई है। बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे से वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बाइक चोर बाइक के पास आता है और काफी शातिर अंदाज में बाइक का लॉक खोल कर फरार हो जाता है। फिलहाल बाइक चोर का कुछ भी पता नहीं चल सका है।