बीकानेर: बंगला नगर में सूने मकान में चोरी, जेवरात और नकदी हुई चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर के बंगला नगर क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है। सब्जी मंडी के पीछे चिश्तिया मस्जिद के पास स्थित एक सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार मौलाना अपने परिवार सहित गांव गए हुए थे, इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता तब चला जब परिवार वापस लौटा और घर का सामान बिखरा मिला।