सबलगढ़: पुल के दो पिलर क्षतिग्रस्त, गिरने का खतरा बढ़ाः सबलगढ़ में तेज बहाव और सफाई से नुकसान; पिलरों की मरम्मत की मांग
सबलगढ़ के रामप्रसाद कॉलोनी स्थित पुल के दो पिलर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे इसके गिरने का खतरा बढ़ गया है। खारनाला पर बने इस पुल से भारी वाहनों का आवागमन लगातार जारी है, जिसने स्थानीय निवासियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। प्रशासन पर अभी तक इस ओर ध्यान न देने का आरोप है।