चूरू: चूरू में 15 साल के नाबालिग के साथ बर्बरता, निर्वस्त्र कर नचाया, वीडियो हुआ वायरल
Churu, Churu | May 1, 2026 चूरू: सरदारशहर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। तीन युवकों ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़के को बंधक बनाकर बर्बरता की। आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र कर नचाया और कुकर्म का प्रयास किया। घटना का खुलासा तब हुआ जब आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो पीड़ित की बहन तक पहुंच गया।