जानसठ: सिखेड़ा क्षेत्र के बेहड़ा अस्सा के जंगल मे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार असलाह बाइक और नकदी बरामद
सीखेड़ा क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा के जंगल में मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बाइक सवार एक बदमाश सुहेल पुत्र गुलजार के पैर में गोली लगी तो वहीं उसके दो अन्य साथी सचिन पुत्र कलीराम और पवित पुत्र विनोद गिरफ्तार किये गए।इनके कब्जे से तमँचा कारतूस चाकू और चोरी की बाइक सहित लूट के 2750 रूपये की नकदी मोबाईल बरामद।