जबेरा: बनवार में राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने दी विकास कार्यों की सौगात, ₹83 लाख के निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन
Jabera, Damoh | Apr 18, 2026 जबेरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का सिलसिला तेजी से जारी है इसी क्रम में शनिवार की शाम 6 बजे मध्य प्रदेश शासन की संस्कृति पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने ग्राम पंचायत बनवार में 83 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का विधि विधान के साथ पूजन किया इसके उपरांत राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने जनता को संबोधित किया।