फर्रुखाबाद: मोहल्ला कुटरा मढैया निवासी युवक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुटरा मढ़ैया निवासी 26 वर्षीय मंगल छत से नीचे दीवाल के सहारे लकड़ी उतर रहा था।तभी अचानक मंगल का पैर फिसल गया और नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घर वालों ने आनन फानन में जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अभय श्रीवास्तव ने मंगल को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।