भदोही: सुरियावां में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में भदोही पहुंचे कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने 25 लाख की आर्थिक मदद की मांग की
सुरियावा थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीय वनवासी बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मंगलवार को दिन में तीन बजे एक प्रतिनिधिमंडल ने महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।