भदोही: भदोही पुलिस ने वेडिंग लॉन में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा, 19 जुआरी गिरफ्तार, ₹2.11 लाख नकद बरामद
थाना भदोही क्षेत्र के निजामपुर स्थित एनआरएस वेडिंग लॉन में रविवार देर रात पुलिस ने छापा मारकर संगठित गिरोह द्वारा संचालित जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया। मुख्य आरोपी राहुल बरनवाल, शमशाद अहमद और पप्पू मंसूरी के नेतृत्व में यह गिरोह ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगवाकर जुआ खेला और खिलवाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से कुल 19 जुआरियों को गिरफ्तार किया।