भदोही: भदोही कोतवाली क्षेत्र में बकरी को बचाने के प्रयास में किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
भदोही नगर के मीराशाह मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय हरिश्चंद्र गौतम की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सुबह करीब 7:30 बजे बकरी चराते समय वह रेलवे ट्रैक पर गई, जिसे बचाने के प्रयास में हरिश्चंद्र खुद ट्रेन से टकरा गया। गंभीर हालत में उसे पहले जिला अस्पताल और फिर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।