भदोही: अमेरिका में हुए वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में भदोही के इरफान ने जीते दो मेडल, घर लौटने पर हुआ भव्य स्वागत
भदोही के मोहम्मद इरफान राईन ने अमेरिका के अलबामा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया। उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात इरफान ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 3000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। रविवार को भदोही रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां से एक रैली उनके घर तक निकाली गई।