कानपुर: 25 दिसंबर को अटल घाट पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की मूर्ति का होगा अनावरण
बुधवार को प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे से शुरू होगा। मंगलवार 1बजे नगरनिगम अधिकारीद्वारा बताया कि,सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा अटल जी के व्यक्तित्व और छात्रों के बीच रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा । विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग व अटल जी के चाहने वाले भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। अनावरण के अवसर पर आतिशबाजी भी की जाएगी।