ऊन: भभीसा बिजलीघर मार्ग पर सड़क हादसे में तीन लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
कांधला थाना क्षेत्र के भभीसा बिजलीघर मार्ग पर सड़क हादसा सामने आया है। गुरुवार शाम करीब सात बजे मिली जानकारी के अनुसार, वंश नामक युवक बाइक से जा रहा था। तभी पीछे से आई कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक सामने चल रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में वंश समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची।