गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया पुलिस ने अवैध खनन मामले में बालू लदा 2 ट्रैक्टर,कोयला लदा 1 ट्रक के साथ 3 को किया गिरफ्तार
गया एसएसपी के निर्देश पर अवैध खनन के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया।एसएसपी सुशील कुमार ने बुधवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि बहेरा थाना,बेलागंज थाना और सरबहदा थाना पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान अवैध बालू लदा 2 ट्रैक्टर,अवैध कोयला लदा 1 ट्रक के साथ दिनेश कुमार,बंटी कुमार और मो राशिद खां सहित कुल 3 को गिरफ्तार किया है।