ब्रह्मपुर: रघुनाथपुर बाजार में अचानक पहुंचा मोर लोगों के बीच बना आकर्षण का केंद्र, उत्सुकता और रोमांच से भर गया बाजार
रघुनाथपुर बाजार में बुधवार की सुबह 8 बजे उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब एक खूबसूरत मोर अचानक उड़ता हुआ कहीं से आ पहुंचा। आम दिनों की तरह व्यस्त बाजार का माहौल कुछ ही पलों में उत्सुकता और रोमांच से भर गया। रंग-बिरंगे पंखों वाला यह राष्ट्रीय पक्षी जैसे ही बाजार के बीचोंबीच उतरा, लोगों की नजरें उसी पर टिक गईं।