कटघोरा: बंद पड़े राखड़ बांध को फिर से शुरू करने की कवायद, ग्रामीणों ने दर्ज कराया विरोध
कटघोरा विकासखंड के ग्राम लोतलोता में बंद पड़े सीएसईबी के राखड़ बांध को फिर से शुरू करने की तैयारी का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि यह बांध काफी पुराना और जर्जर हो चुका है, इसलिए इसे दोबारा चालू करना लोगों की जान-माल के लिए खतरा बन सकता है। ग्रामीणों के अनुसार इस राखड़ बांध का निर्माण वर्ष 1985-86 में किया गया था।