प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अखेपुर गांव में दी दबिश
जिले में वांछित अपराधियों और अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के अखेपुर गांव और आसपास के इलाकों में व्यापक सर्च अभियान चलाया। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर अपराधियों और वांछित आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्