गोपालगंज: माझा थाने की पुलिस ने विभिन्न मामलों में 7 लोगों को किया गिरफ्तार, 6 मवेशी, 1 पिकअप व 25 लीटर शराब बरामद
गोपालगंज जिले के माझा थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मजा थाने की पुलिस ने एक पिकअप के साथ 6 मवेशी बरामद किया है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथी मजा थाने की पुलिस ने तीन वारंटी और 25 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।