बासोदा: उदयपुर में बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति हुआ था घायल, इलाज के बाद पीड़ित ने मामला कराया दर्ज
शनिवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बासौदा के उदयपुर में आरोपी यामाहा मोटरसाइकिल चालक ने फरियादी मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी जिससे फरियादी को चोट आई है फरियादी की शिकायत पर बासौदा शहर थाना पुलिस ने आरोपी यामाहा मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है