उफनती रावी नदी भी नहीं रोक पाई जंगली बकरी का हौसला, चंबा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक जंगली बकरी उफान पर बह रही रावी नदी को अद्भुत साहस और फुर्ती के साथ पार करती दिखाई दे रही है।
तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद जंगली बकरी ने हिम्मत नहीं हारी और चट्टानों का सहारा लेते हुए नदी पार कर ली। यह नज़ारा देख लोग उसकी फुर्ती, संतुलन और जुझारूपन की जमकर सराहना कर रहे हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग इसे प्रकृति और वन्यजीवों की अद्भुत क्षमता का उदाहरण बता रहे हैं।