दमोह: दमोह जिला चिकित्सालय में चिकित्सा टीम ने खमरगौर की बच्ची की जान बचाई, बच्ची ने निगला था सिक्का
Damoh, Damoh | Dec 26, 2024 खमरगौर निवासी माही सिंह उम्र 04 वर्ष ने खेल-खेल में सिक्का निगल लिया, बच्ची ने तुरन्त ही लार गिराना शुरू कर दिया, बच्ची थूक भी नहीं निगल पा रही थी। मामले की गम्भीरता समझते हुए आशा सुपरवाइजर सुधा ने तुरंत बच्ची को जिला अस्पताल लाना उचित समझा।जिसके बाद जिला चिकत्सालय के डॉक्टर्स कि टीम ने इमरजेंसी ऑपरेशन कर सिक्का बाहर निकाला