दमोह: भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने बांदकपुर रेलवे फाटक के पास से पुलिस को सूचना देकर 3 पेटी अवैध शराब पकड़वाई
Damoh, Damoh | Dec 26, 2024 दमोह भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों के द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं की धरपकड़ लगातार की जा रही है। उसी क्रम में आज गुरुवार शाम 6 से 7 बजे के बीच भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों को बांदकपुर रेलवे फाटक के पास से बाइक सवार दो आरोपियों से बांदकपुर चौकी पुलिस की मदद से 3 पेटी अवैध देशी शराब पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।