दमोह: अभाना के पास तेज रफ्तार ट्रक की बाइक सवारों से टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Damoh, Damoh | Dec 26, 2024 दमोह जबलपुर मार्ग पर अभाना के पास गुरुवार देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच सागौन से भरे ट्रक के द्वारा बाइक बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दिए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बीच से बुरी तरह ट्रक से कुचलने पर युवक के दो हिस्से हो गए और मौके पर ही युवक की मौत हो गई। वही दो अन्य गंभीर रूप से घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।