गाज़ियाबाद: वैशाली सेक्टर-4 के कार 24 के ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
वैशाली सेक्टर 4 महालक्ष्मी टावर में कार 24 के ऑफिस में शुक्रवार की देर रात भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देख आस पास के लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। आग की सूचना पर मौके पर दमकल विभाग के दो गाड़ियां पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।