गाज़ियाबाद: खोड़ा के लोकप्रिय बिहार में इलेक्ट्रॉनिक के शोरूम में लगी आग, दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
गाजियाबाद के खोड़ा इलाके के लोकप्रिय बिहार में बीती देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक के शोरूम में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग इतनी विकराल थी कि फायर स्टेशन वैशाली से तीन दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया। आग की तेजी को देखते हुए एक गाड़ी फायर स्टेशन साहिबाबाद से भी मौके पर बुलाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया गया।