सरदारशहर: सरदारशहर तहसील के डालमाण में घरेलू विवाद के चलते मां ने दो बेटियों सहित जहरीला पदार्थ खाने का आरोप, तीनों की हालत गंभीर
चूरू। जिले की सरदरशहर के गांव डालमाण में गुरूवार सुबह किसी घरेलू बात को लेकर दो बेटियों के साथ मां द्वारा जहरीला पदार्थ खा लेने के आरोप का मामला सामने आया है। जिससे तीनों की तबीयत बिगड़ गयी। परिवार के लोगों ने तीनों को बेसुध हालत में निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों की टीम ने तीनों का ईलाज शुरु किया। मगर हालात गंभीर हैं।