भभुआ: भभुआ सारंगपुर मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, सदर में किया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Apr 27, 2026 भभुआ सारंगपुर मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। यह घटना सोमवार 2 बजे की बताई जाती है। जो मृतका की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के अमाव गांव निवासी रामानंद राम की 24 वर्षीय पत्नी फूल कुमारी देवी बताई जाती है। पति ने बताया कि भभुआ प्रखंड के झिंगई डिहरा गांव में पत्नी के मामा भोलाराम के पुत्र प्रवीण कुमार की शादी समारोह गए थे।