हमीरगढ़: दिनदहाड़े दो सूने मकानों में चोरी, ताले तोड़कर लाखों के गहने और नकदी पार, करीब ₹12 लाख का नुकसान
हमीरगढ़। तहसील के मंगरोप में दिनदहाड़े हुई चोरी की दो वारदातों ने ग्रामीणों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर करीब 12 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पार कर ली।घटना के समय दोनों परिवार गेहूं काटने खेत पर गए हुए थे।पहली वारदात में राजूलाल पुत्र गणेश पुरबिया के घर को निशाना बनाया गया।