जांजगीर: जांजगीर जिला पंचायत में बीजेपी का कब्जा, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए
आज बुधवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार,जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है। जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया है। जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और आतिशबाजी की।बीजेपी की सत्यलता आनंद मिरि को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, गगन जयपुरिया ने उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।