बीरपुर: गेन्हरपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में 23 आवेदन प्राप्त हुए और फरियादें सुनी गईं
वीरपुर प्रखंड की गेन्हरपुर पंचायत सरकार भवन में बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे से आयोजित द्वितीय सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 23 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें श्रम संसाधन विभाग के 16, राजस्व के चार, पंचायती राज के दो और ग्रामीण विकास विभाग का एक आवेदन शामिल है। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू की गई।