बहराइच: दुनक्का के पास सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान नहीं हुई, शव का करवाया गया पोस्टमार्टम
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत दुनक्का के पास सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव 72घण्टे के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया था। 72 घण्टे बीत जाने के बाद भी शव की पहचान न होने के कारण, रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।