जबलपुर: एल्गिन अस्पताल में एंबुलेंस माफिया ने बहुरीबंद के पीड़ित परिवार से मुफ्त सेवा के नाम पर ₹4,000 लूटे
जबलपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है, जहां 'निःशुल्क' मिलने वाली जननी एंबुलेंस सेवा के नाम पर गरीब पीड़ित परिवार से ₹4,000 की अवैध वसूली कर ली गई! मामला बहुरीबंद से आए एक पीड़ित परिवार का है। एक गर्भवती महिला को एल्गिन अस्पताल लाने और वापस ले जाने के नाम पर एंबुलेंस माफियाओं ने ₹4,000 वसूल लिए। जबकि मध्य प्रदेश शासन की