कोलायत: गजनेर में जानलेवा हमला, तलवार से वार कर सिर पर गंभीर चोट, नकदी भी छीनी, पुलिस जांच में जुटी
गजनेर थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने और नकदी लूटने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्रार्थी वकील पुत्र दर्शन सिंह निवासी आरडी 837 ने गजनेर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि 29 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे की घटना है।