गुमला: बैटरी की दुकान में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, एक युवक हिरासत में
Gumla, Gumla | Apr 18, 2026 शहर के लोहरदगा रोड स्थित रिमझिम बैटरी दुकान में शुक्रवार की अपराह्न चोरी की घटना सामने आई है। चोर दुकान से बैटरी लेकर फरार हो गया, जिसकी पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, CCTV फुटेज में एक युवक कॉम्प्लेक्स में संदिग्ध अवस्था में घुम रहा है। मौका पाते ही बैटरी लेकर बाहर निकला और ऑटो में चढ़कर फरार हो गया।