गढ़वा: गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष ने सहिजना मोड़ पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Garhwa, Garhwa | Apr 14, 2026 गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष ने शहर के सहिजना मोड़ पर स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर किया माल्यर्पण। मंगलवार को इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी ने कहा कि भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।