गुना नगर: कैंट थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण और बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, राजगढ़ से लड़की बरामद
गुना कैंट थाना पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिक लड़की का अपहरण कर बलात्कार के आरोपी को पकड़ा है। 16 मई को थाना प्रभारी ने बताया, 12 मई को पिता ने बेटी के लापता होने की रिपोर्ट की। सूचना पर राजगढ़ जिले के सुठालिया से लड़की को दस्तयाब किया बयान लिए। 16 मई को अपहरण और रेप के आरोपी दिनेश मोगिया निवासी महुगड़ा जिला गुना को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।