प्रयागराज: लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत घूरपुर बाजार आदि स्थानों पर पुलिस व SSB के जवानों ने किया पैदल मार्च
लोकसभा निर्वाचन 2024 को सुरक्षित शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु पुलिस आयुक्त प्रयागराज रमित शर्मा के निर्देशन में कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर घूरपुर थाना प्रभारी केशव वर्मा के नेतृत्व में पुलिस व सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा घूरपुर बाजार व आसपास के स्थान में पैदल मार्च किया गया इस दौरान लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।