प्रयागराज: नगर निगम में गृह कर वसूलने के मामले में पिछले 7 वर्षों का तोड़ा रिकॉर्ड
प्रयागराज चालू वित्तीय वर्ष में नगर निगम ने गृहकर वसूलने के मामले में पिछले सात वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। नगर निगम की ओर से बदलते समय के साथ शहर के नागरिकों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास रंग ला रहा है। सुविधा लेने के साथ भवन स्वामियों में गृहकर जमा करने के मामले में चेतना तेजी से बढ़ी है।