सदर: धन्नीपुर के जल निकासी मार्ग को बंद करने का आरोप, ग्रामीणों ने जिलामुख्यालय पर प्रशासन से लगाई गुहार
वाराणसी: ग्राम पंचायत धन्नीपुर के ग्रामीणों और ग्राम प्रधान ने प्रशासन को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि वार्ड संख्या-52 के पार्षद प्रतिनिधि ने अपने साथ कुछ लोगों को लेकर जल निकासी के वर्षों पुराने मार्ग को चैम्बर में बोरा और बालू डालकर बंद करा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे गांव में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है