डुमरा: सीतामढ़ी शहर में अतिक्रमण के खिलाफ यातायात डीएसपी के द्वारा चलाया गया अभियान सड़क पर लगे वाहनों को उठाकर ले गई पुलिस
सीतामढ़ी शहर में यातायात डीएसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सड़क पर वाहन लगाने वालों के वाहन को उठाकर पुलिस ले गई है। इस दौरान विभिन्न वाहन चालकों पर ₹30000 का जुर्माना भी लगाया गया है।