मंझनपुर: दिल्ली चुनाव में सपा-आप का बड़ा दांव, कौशाम्बी युवा सांसद पुष्पेंद्र सरोज संग अखिलेश-केजरीवाल का मेगा रोड शो
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी (आप) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच गठबंधन के बाद अब चुनाव प्रचार को धार देने के लिए दोनों दलों के दिग्गज नेता एक साथ मंच साझा करेंगे। ये जानकारी बुधवार को समय 2 बजे सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने दी है। उन्होंने कहा सांसद पुष्पेंद्र सरोज भी रोड शो में शामिल होंगे।