मंझनपुर: मंझनपुर व इलाके में मौनी अमावस्या स्नान के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा
महाकुंभ-2025 के सबसे महत्वपूर्ण स्नान पर्व मौनी अमावस्या को लेकर कौशाम्बी जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह और अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बुधवार को 1 बजे मंझनपुर समेत विभिन्न इलाकों का सघन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पार्किंग व्यवस्था, ठहरने के स्थान, आदि का निरीक्षण किय।